Orai News: श्मशान घाट की बदहाली से भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जाम लगा प्रदर्शन
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच ब्लॉक क्षेत्र के नगेपुरा गांव में श्मशान घाट की बदहाली और अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान न होने से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पास सड़क पर शव रखकर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने मोर्चा संभाला और अफसरों के आश्वासन पर जाम खुलवाया।नगेपुरा गांव में वर्षों से मरघट की मांग कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होने पर मामला उस समय गंभीर हो गया कि जब गांव के 38 वर्षीय पिंटू पुत्र रामप्रकाश की बीमारी के चलते मौत हो गई। श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता कीचड़ और पानी से लबालब भरा होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Orai News: श्मशान घाट की बदहाली से भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जाम लगा किया प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.