उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: कोंच। संवाददाता विकास खंड कोंच क्षेत्र के ग्राम फुलैला में श्मशान घाट की बदहाली के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को 90 वर्षीय मन्नो देवी के निधन के बाद गांव का श्मशान घाट आधा-अधूरा और रास्ता जर्जर होने से परिजन अंतिम संस्कार नहीं कर सके। बारिश के बीच मजबूरन 3 किलोमीटर दूर ग्राम देवगांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करना पड़ा, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।शुक्रवार को मन्नो देवी का निधन होने पर परिजनों ने गांव के घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की, लेकिन बदहाल स्थिति देखकर उन्हें देवगांव जाना पड़ा। बारिश के बीच 3 किमी तक शव ले जाने में परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Mohoba News: मोक्षधाम न होने पन्नी तानकर किया अंतिम संस्कार ग्रामीणों का कहना ...