Orai News: श्मशान की राह आज भी अधूरी, दलदल पार कर तिरपाल के नीचे खेत में जली चिता
उरई, अगस्त 6 -- Orai News: आटा। संवाददाता महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सधारा के मजरा हैदलपुर में श्मशान घाट न होने की समस्या गुरुवार को फिर सामने आई। लगातार बारिश के बीच परिजनों और ग्रामीणों को दलदल भरे रास्ते से शव कंधों पर ले जाकर खेत में तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। गांव में श्मशान घाट न होने से हर बार बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हैदलपुर निवासी मदन वर्मा 70 वर्ष का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। गुरुवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश होती रही। गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण परिजनों ने गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित खेत में अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। गांव तक पक्की सड़क है, लेकिन खेत तक जाने वाला चकरोड और रास्ता बारिश से दलदल में तब्दील हो गया था। ऐसे में कोई वाहन वहां तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.