Orai News: श्मशानघाट के पास से चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, जुलाई 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरु मस्तराम श्मशानघाट के पास से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूली। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया तो उस पर लूट का मुकदमा दर्ज मिला।उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार रात करीब 11 बजे सारंगपुर मार्ग पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक बाइक पर संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उससे कागजात मांगे तो वह कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। शुरू में युवक इधर-उधर की बातें करता रहा। सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना नाम शिवम चौधरी निवासी मोहल्ला चिमन दुबे बताया और स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में ले ली। उसका आपराधिक रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.