उरई, जुलाई 5 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर कस्बे में रविवार दोपहर एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने पूरे परिवार को पल भर में सड़क पर ला दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार का करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Orai News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राखआग का कारण रविवार दोपहर जब डकोर निवासी धर्म सिंह यादव के घर में अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और चिंगारियों ने विकराल आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर धुएं और लपटों से घिर गया। घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के मोहल्लेवासी मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए वे खुद ही राहत कार...