उरई, जुलाई 5 -- Orai News: कुसमिलिया। डकोर कस्बे में रविवार दोपहर एक मकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने पूरे परिवार को पल भर में सड़क पर ला दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार का करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर डकोर निवासी धर्म सिंह यादव के घर में अचानक बिजली के तारों में जोरदार स्पार्किंग हुई और चिंगारियों ने विकराल आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर धुएं और लपटों से घिर गया। मोहल्लेवासी मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए वे खुद ही राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने पास में ही लगी समर्सिबल से पानी भर-भरकर आग पर डालना शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़...