उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: कालपी। नगर के शिवम यादव दाऊ को समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने उनके नाम की घोषणा की है।विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में राजनीतिक दल युवाओं को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। इसी क्रम में शिवम यादव को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं और आम जनता तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। शिवम के प्रदेश सचिव बनने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। समाजवादी खेमे में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...