Orai News: शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, 65 शिक्षक हुए सम्मानित
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: माधौगढ़, संवाददाता। ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को शिक्षक सम्मान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माधौगढ़, रामपुरा व नदीगांव ब्लाक के कुल 65 उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र, शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बीआरसी परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की उन्नति बिना शिक्षा के संभव नहीं है और शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षकों के परिश्रम से ही समाज में नई दिशा मिलती है। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि पुराणों में गुरु का स्थान भगवान से भी श्रेष्ठ बताया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान इसलिए गुरुओं का कभी अपमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.