उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: उरई। संवाददाता शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव और जिला मंत्री आफताब आलम ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्रीराम पैलेस कोंच रोड उरई में दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम में जनपद के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षा के वर्तमान स्वरूप, शिक्षकों की भूमिका और शैक्षिक उन्नयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: शिक्षक दिवस पर धोरैया के तीन शिक्षक होंगे सम्मानित यह भी पढ़ें- बांका: शिक्षक दिवस पर अमरपुर के तीन शिक्षक होंगे...