Orai News: शाहगंज की कच्ची सड़क पर कीचड़-जलभराव से लोग परेशान, पक्के निर्माण की मांग
उरई, अगस्त 9 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बारिश के मौसम में नगर के मोहल्ला शाहगंज की कच्ची सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मौलाना खालिद रहमानी के मकान से होकर निकलने वाला लगभग 150 मीटर लंबा और 25 फीट चौड़ा कच्चा मार्ग आगे जाकर औरैया रोड से जुड़ता है। मोहल्ले के अधिकांश लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में यहां जलभराव और दलदल की स्थिति बन जाती है। कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। मोहल्ले के खालिद रहमानी, सलमान, रजा, सादिक, इसराइल आदि ने बताया कि बस्ती के अधिकतर रास्ते करीब 10 फीट ही चौड़े हैं, जिससे बड़े वाहनों का प्रवेश संभव नहीं हो पाता। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने पर उसे कार से अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। काफी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.