उरई, जुलाई 18 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता गोहन थाना क्षेत्र के गांव बिजदुवां में शादी से ठीक पहले एक 19 वर्षीय युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआत की जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है की युवती की अपने मंगेतर से मोबाइल पर कहा सुनी हुई थी।गांव बिजदुवां निवासी बलराम कुशवाहा की बेटी साक्षी 19 वर्ष की शादी 10 मार्च को माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव असहना निवासी चेतराम के पुत्र रवि कुशवाहा से तय हुई थी। गोद भराई भी हो चुकी थी। दोनों की फोन पर नियमित बातचीत होती थी। रवि दो दिन पहले बिजदुवां आया था और तीन दिन रुककर गया था। साक्षी के पिता बलराम कुशवाहा ने बताया कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर रवि से फोन पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद साक्षी ने कमरे में फांसी लगाकर ज...