Orai News: शादी समारोह में मारपीट, युवक की आंख खराब, एक माह बाद दी तहरीर
उरई, जुलाई 31 -- Orai News: कालपी। संवाददाता गत 1 जुलाई को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की एक आंख खराब हो गई है। करीब एक माह तक इलाज के बाद शुक्रवार को घर लौटे पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा शेखपुर निवासी लाला राम श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा पुनीत 1 जुलाई को गांव के ही निवासी सियाराम की पुत्री की शादी में शामिल होने आया था। सियाराम राजघाट में निवास करते हैं। शादी में गांव के ही तीन लोग पहुंचे थे। आरोप है कि सभी उसे पास स्थित शराब ठेके पर ले गए और जबरन शराब पिलाई। नशा होने पर आरोपियों ने पुनीत के मुंह पर ईंट से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर वह जान बचाकर भागा, लेकिन आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.