Orai News: शादी को लेकर विवाद में फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई गांव में रविवार रात शादी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक बाल-बाल बच गया लेकिन तमंचे की बट से सिर में चोट आने से वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि गांव के दो युवकों के बीच छह माह पूर्व हुई एक शादी को लेकर अनबन चल रही थी। एक युवक ने दूसरे युवक की शादी रेंढर थाना क्षेत्र के एक गांव में करवाई थी। पहले दोनों के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन बाद में वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट होने पर एक पक्ष दूसरे को दोषी मानने लगा, जिससे रंजिश बढ़ गई। रविवार रात करीब आठ बजे पीड़ित गांव में ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर चबूतरे पर बैठा था। तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंचा और शादी को लेकर बहस करने लगा। आरोप है कि कहासुनी बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.