Orai News: शादी कराने को लेकर विवाद, विरोध करने पर युवक से मारपीट
उरई, जुलाई 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम जलालपुर चिरगुवां में शादी कराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।ग्राम जलालपुर चिरगुवां निवासी कुंती कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 जुलाई 2026 को शाम करीब 8 बजे गांव के ही आरोपियों लालू व शिव शादी कराने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों लालू ने उसे पकड़ लिया तथा लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी पत्नी हेमलता के साथ भी आरोपितों ने अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना चुर्खी पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.