Orai News: शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: जालौन। संवाददाता रक्षाबंधन और जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राकेश सोनी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी सूचना को आगे प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग से त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.