उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: उरई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने जगतपुर अहीर गांव के शहीद नायक अरविंद सिंह सेंगर की वीरांगना राधा देवी के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद की स्मृति में गांव में गेट बनवाने की मांग की गई, ताकि उनकी शहादत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी रहे। प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि शहीद नायक अरविंद सिंह सेंगर 4 राजपूत रेजीमेंट में सेवाकाल के दौरान वर्ष 1989 में ऑपरेशन पवन में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने देश का सिर कभी झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शहीद के गांव में स्मृति गेट बनना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा और प्रशासन हर संभव मदद...