Orai News: शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा 'भारत माता की जय' का जयघोष
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' का जयघोष, देशभक्ति गीतों से गूंजता वातावरण और सड़क के दोनों ओर उमड़ा नागरिकों का उत्साह, सोमवार को जिला मुख्यालय उरई का नजारा देखते ही बन रहा था। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना का जीवंत संदेश दिया।पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिपं प्रशासक घनश्याम अनुरागी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.