उरई, नवम्बर 15 -- Orai News: उरई। छठ पूजा सेवा समिति फल विक्रेता संघ के बैनर तले शहर में शनिवार को धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। संरक्षक हरिशंकर साहू व अध्यक्ष मगरु गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में बिहारी परिवारों के लोगों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सब ने सहभागिता दर्ज कराई। भगत सिंह चौराहा से होते हुए यात्रा रामकुंड पहुंची। इस दौरान हरिशंकर साहू, अशोक राठौर, अजय नीखरा, विवेक गुप्ता, जयनारायन साहू, रामप्रकाश, मगरु गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्याम गुप्ता, रामनरेश, बृजकिशोर गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि ने यात्रा में सहभागिता दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Hapur News: छठ पूजा को लेकर समिति ने पूरी की तैयारियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...