उरई, अगस्त 22 -- Orai News: कोंच । संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने बेटी और पिता के खूनी रिश्ते को कलंकित कर दिया। किशोरी ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए शराब के नशे में जबरदस्ती करने की कोशिश और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।किशोरी की शिकायत के मुताबिक 20 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसके पिता शराब के नशे में घर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ कथित रूप से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- युवती ने पिता और सौतेली मां पर लगाया प्रताड़ना का आरोप विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। किशोरी ने अपनी शिकायत में सौतेली मां पर भी पिता का पक्ष लेने और उस पर दबाव बना...