उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता गोहन कस्बे में शुक्रवार रात शराब के नशे में एक युवक ने घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। पत्नी ने पति को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गोहन कस्बा निवासी अभिलाख दोहरे 35 वर्ष शराब का आदी था। शराब पीने को लेकर आए दिन पत्नी रानी से उसका विवाद होता रहता था। इसी कारण उसके माता-पिता माया और सुरेंद्र दोहरे भी अलग रहते थे। शुक्रवार रात अभिलाख शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी रानी से विवाद करने लगा। पत्नी खाना बनाने में व्यस्त थी, तभी अभिलाख ने कमरे में जाकर पंखे के हुक से साड़ी...