उरई, जुलाई 17 -- Orai News: कालपी। संवाददाता शनिवार को नगर कालपी की विद्युत आपूर्ति लगभग 4 घंटे बाधित रहेगी। विद्युत विभाग बिजलीघर में जरूरी अनुरक्षण और उपकरण बदलने का काम करेगा।उपखंड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि बिजलीघर में लगा 10 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर और उसकी सीटी सहित अन्य उपकरण काफी समय से क्षतिग्रस्त थे। जैसे-तैसे मरम्मत कर काम चलाया जा रहा था। विभाग से नए उपकरणों की मांग की गई थी, जिसकी आपूर्ति अब हो गई है। इन्हें शनिवार को बदला जाएगा। अवर अभियंता सत्यप्रकाश के अनुसार अनुरक्षण कार्य सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सीटी बदलने के साथ-साथ अन्य जरूरी जांच और मरम्मत भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: ट्रांसफाॅर्मरों की होगी मरम्मत इसमें करीब 4 घंटे का समय लगने की संभावना है। ऐसे में बिजली आपूर्ति दोपहर 1 बजे तक बहाल होने की...