उरई, जुलाई 18 -- Orai News: उरई। संवाददाता गल्ला मण्डी परिसर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अमित कुमार ने जीएसटी के नवीन प्रावधानों के बारे में बताया।उपायुक्त ने बताया कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई-इनवॉयसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट से वाकिफ कराना है। सहायक आयुक्त आशीष मिश्रा, राज्य कर अधिकारी रामानंद, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश शरण निगम ने भी जीएसटी के फायदे बताए। साथ ही कहा कि जिन लोगों के पंजीयन नहीं हुए हैं, वह आवेदन कर प्रक्रिया को पूरा कराएं। पंजीयन के माध्यम से सरकार ने व्यापारियों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। बीमा के भी कई फायदे गिना गए। अध्यक्ष रवि इटौदिया, अनूप लखोटिया, प्रमोद गुप्ता, संजय रावत के अलावा ...