उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की संयुक्त अध्यक्षता में व्यापारी बंधुओं की मासिक बैठक हुई। बैठक में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु समिति के पदाधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा, अतिक्रमण, यातायात और पटरी दुकानदारों की समस्याएं रखीं। एसपी ने त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया।व्यापारियों ने दिवाली और त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पुलिस व्यवस्था बढ़ाने की मांग रखी। इस पर एसपी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त, पैदल मार्च और पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Orai News: त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, एसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल गश्त यात...