Orai News: व्यापारी की स्कूटी से 1.5 लाख का बैग उड़ाकर भागे बाइक सवार
उरई, जुलाई 29 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में मंगलवार रात तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जनरल स्टोर व्यापारी की रैकी कर स्कूटी से करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चंद सेकेंड में उड़ा दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत है वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
घटना का विवरण मोहल्ला गणेश जी निवासी दिलीप अग्रवाल की बाजार स्थित बैठगंज में जनरल स्टोर की दुकान है। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर स्कूटी से घर पहुंचे। घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर पूरे दिन की बिक्री का करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग उन्होंने सीट पर रखा और दरवाजा खोलने लगे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे। एक बदमाश ने पलक झपकते ही स्कूटी की सीट पर रखा बैग उठाया और तीनों बाइक से तेजी से फरार हो गए। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.