उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरही में वृद्व दंपति के साथ उनके ही बेटे, बहू और पोते ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बरही निवासिनी किशोरी पत्नी देवीदयाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है और पति देवीदयाल की उम्र 75 वर्ष है। दोनों वृद्ध एवं असहाय हैं और गांव में सरकार द्वारा दी गई कॉलोनी में निवास करते हैं। उनके चार पुत्र राकेश, ओमकार, सनी एवं बाबूराम थे, जिनमें राकेश की मृत्यु हो चुकी है। वृद्ध दंपति ने पहले ही अपनी खेती और मकान का आपसी बंटवारा पुत्रों में कर दिया था, जिसके बाद सभी अलग-अलग रह रहे हैं।आरोप है कि सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे पुत्र ओमकार, उसकी पत्नी ऊषा तथा उनका पुत्र राहुल...