उरई, अगस्त 1 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना कदौरा अंतर्गत ग्राम चतेला में शनिवार दोपहर को पारिवारिक विवाद में चार लोगों ने एक वृद्ध को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।ग्राम चतेला निवासी 60 वर्षीय कालका प्रसाद कुशवाहा शनिवार को अपने मकान में काम करवा रहा था। तभी परिवार के ही चार लोग गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कालका को खींचकर अपने घर ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर बरसाए लाठी-डंडे, पिता-पुत्र घायल खून से लथपथ कालका वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन...