उरई, सितम्बर 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बैंक ले जाने के बहाने विश्वास जीतकर एक युवक ने वृद्ध महिला के खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए। बीमार होने पर जब महिला रुपये निकालने बैंक पहुंची तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी रामकुंवर देवी ने बताया कि उनका खाता इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा में है। वह पशु बेचकर थोड़ा-थोड़ा पैसा खाते में जमा करती थीं। वृद्ध और कमजोर होने के कारण वह गांव के ही एक युवक की बाइक से बैंक आती-जाती थी। इसी दौरान युवक ने विश्वास जीत लिया और खाते के संचालन में मदद करने की बात कही। वृद्धा ने भरोसा कर लिया। आरोप है कि नवंबर 2024 से मई 2026 के बीच युवक ने अलग-अलग तारीखों में लगभग 3 लाख रुपये निकाल लिए। हाल ही में बीमार ...