Orai News: वीवीसी का इंटरप्टर फटने से बिजली आपूर्ति ठप
उरई, जुलाई 6 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। नगर के विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को वीवीसी का इंटरप्टर अचानक फट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते नगर के फीडर नम्बर एक के क्षेत्रों तथा मुख्य बाजार टरनंनगंज में कई घंटों के लिये आपूर्ति व्यवस्था ठप्प होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान एवं अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम अभिषेक धीर तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त इंटरप्टर को बदलकर तकनीकी खराबी को दूर किया। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति पुन सुचारु कर दी गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बिजली कटौती पर लोगों ने ऐशबाग उपकेंद्र पर धावा बोला विद्युत विभाग के उप खंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.