उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य एनेस्थीसिया को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और सुरक्षित सर्जरी के प्रति लोगों को जागरूक करना था।शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी और सीएमएस डॉ. प्रेम सिंह ने ओटी कॉम्प्लेक्स में दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत कुमार के निर्देशन में मरीजों और तीमारदारों को एनेस्थीसिया के प्रकार, लाभ, जोखिम और सर्जरी में इसकी भूमिका के बारे में बताया गया। वहीं विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बेसिक लाइफ सपोर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और कार्डियक अरेस्ट की पहचान, सीपीआर और आपातकाल में जीवनरक्षक सहायता का महत्व समझाया।कार्यक्रम यह भी पढ...