उरई, सितम्बर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता समाजसेवी महेश प्रसाद अवस्थी की स्मृति में जय महावीर समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। पहले दिन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, आयोजक सुशील अवस्थी, गिरीश अवस्थी व भाजप़ा नेता हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब दो दर्जन पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। विभिन्न जगहों से आए पहलवानों ने खूब दांव पेंच दिखाए। 23 सितंबर को प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम का समापन करेंगे।घटियावाले महावीर पाठकपुरा प्रांगण में आयोजित दंगल में आए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने धूप व पानी से लोगों को बचाने के लिए दंगल प्रांगण में सीढ़ियों के पास टीनशेड लगवाए जाने की घोषणा की। आयोजक सुशील अवस्थी ने आए हुए लोगों का आभार जताया। उन्होंने आयोजक मंडल को कार्...