उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बुधवार रात कोतवाली कालपी में तहसील के सभी थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली। कालपी कोतवाली के अतिथि गृह में रात 10 बजे से 1 बजे तक चली बैठक में एसपी ने तीन माह से अधिक लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी विवेचना अधिकारी लंबित विवेचनाओं को शत-प्रतिशत समाप्त कर वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजें। समय से निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। समीक्षा में कोतवाली कालपी में पांच और आटा में तीन विवेचनाएं लंबित मिलने पर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अमन शांति बनाए रखने, चिन्हित जगहों पर ड्यूटी लगाने औ...