Orai News: विवाहिता की मौत पर मां ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलखंड में बीते बुधवार को 24 वर्षीय विवाहिता शिवानी कठेरिया की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका की मां ने ससुरालियों पर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है।भिटारी निवासी मां सीमा देवी ने बताया कि बेटी की शादी जनवरी 2023 में दहेलखंड निवासी भूरे कठेरिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज को लेकर मारपीट व प्रताड़ना की जाती थी। एक साल पहले पति ने लोडर खरीदने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि बुधवार को विवाद के बाद सास, ससुर, पति व जेठ ने गला घोंटकर हत्या कर शव साड़ी से कुंडे पर लटका दिया और भाग गए। दाह संस्कार के बाद मां ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.