Orai News: विवाद में पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से किया हमला, युवक घायल
उरई, जुलाई 17 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा मेड़ पर खंबा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है। ग्राम उकासा निवासी सुशील अपने पुत्र अमन के साथ मिलकर जानवरों के बचाव के लिए खेत में खंबे गाड़ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बगल के खेत के मालिक कामिद पहुंचे और मेड़ पर खंबा गाड़ने से मना किया। मना करने के बाद भी जब सुशील और उसके पुत्र ने खंबा गाड़ना बंद नहीं किया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। कामिद ने गाली देने से मना किया तो सुशील और अमन ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी कामिद के हाथ में लगी और उसकी अंगुलियां जख्मी हो गईं। घायल को परिजनों ने पहले स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.