उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कदौरा, संवादादाता । थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में सोमवार को विवादित प्लाट पर दरवाजा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्य घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से कानपुर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। ग्राम बबीना निवासी राम शंकर सिंह और जगतपाल सिंह के बीच एक प्लाट को लेकर बीते करीब चालीस वर्षों से विवाद चल रहा है जिसका मामला वर्तमान में भी हाई कोर्ट में लंबित ह...