Orai News: विभागों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण
उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, विद्युत तथा शिक्षा विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं की स्थिति जांची। इससे विभागों में हडकंप मचा रहा। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज एवं सीडीओ केके सिंह ने बुधवार को विकास भवन स्थित कृषि, एनआरएलएम, सहकारिता, पशुपालन, ग्रामीण अभियंत्रण, डीआरडीए, डूडा, नेडा, लघु सिंचाई, जिला विकास अधिकारी एवं जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.