उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर स्थित श्री ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक चौधरी एवं अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सुधांशु सिंह ने की। संचालन पीएलवी अरविंद पाण्डेय द्वारा किया। विधालय के परिसर में आयोजित शिविर में सिविल जज अभिषेक चौधरी ने पॉक्सो एक्ट एवं नारी सशक्तिकरण के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। अपर सिविल जज सुधांशु सिंह ने घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला ने राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह भी पढ़ें- छात्रों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक चुर्खी के नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू ने सर...