Orai News: विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार
उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सूरज ज्ञान महाविद्यालय में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन सतनाम सिंह ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, शिक्षा और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।रजनीश ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वहीं, पीएलवी सीता तिवारी ने महिला सुरक्षा और महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचीं रेखा कुशवाहा ने छात्राओं को एचआईवी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। पुष्टाहार विभाग की चंद्रप्रभा खरे ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों और लाभों के बारे में बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.