उरई, अगस्त 12 -- Orai News: नदीगांव। संवाददाता थाना क्षेत्र के भडारी गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों की पहचान दीपक 30 वर्ष निवासी कुदारी, हिमांशु 21 वर्ष निवासी कैलिया खुर्द और नीरज, हिमांशु के भाई के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक भडारी गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्प...