Orai News: विद्यालय जाती 15 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी, जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता के परिजनों के अनुसार किशोरी 29 जुलाई को पढ़ाई के लिए निवाड़ी स्थित विद्यालय गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर वह जातिसूचक गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी के परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने निवाड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.