Orai News: विकास खंड कार्यालय में जन चौपाल, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: माधौगढ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान मेला के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजना का लाभ भी दिया गया। जन चौपाल के मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में योजनाओं का पैसा सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, जबकि पूर्व की सरकारों में पैसा ऊपर ही बंट जाता था। भाजपा सरकार ने मजदूर, किसान, नौजवान से लेकर कर्मचारियों के हित में वेतन वृद्धि कर काम किया है। बीडीओ संदीप मिश्रा ने कहा कि सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और गांवों में विकास की गति धीमी न हो। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 'सेवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.