Orai News: विकास कार्यों के नाम पर निकले 87 लाख का हिसाब नहीं दे पाए प्रधान सचिव, रिकवरी के आदेश
उरई, जुलाई 5 -- Orai News: उरई। संवाददाता विकास कार्यों के नाम पर सरकारी पैसे का गबन किया गया। जालौन ब्लॉक के ग्राम हरदोई राजा में कुल 87 लाख 64 हजार की धनराशि निकल गई लेकिन ऑडिट के दौरान प्रधान सचिव इसका हिसाब नहीं दे पाए। अब डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ द्वारा दोनों को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है और सात दिन के अंदर निकाली गई रकम जमा करने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।बीते पांच सालों में प्रधान एवं सचिवों द्वारा विकास कार्यों के नाम पर जमकर धनराशि की निकासी की गई लेकिन इसका कोई हिसाब किताब नहीं है। हाल ही में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए सोशल ऑडिट के दौरान जालौन विकासखंड के ग्राम हरदोई राजा में बड़ा मामला पकड़ में आया है। यहां पर वर्ष 2024- 25 का ऑडिट कराया गया तो पंचम राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.