Orai News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दस शातिर गिरफ्तार
उरई, अगस्त 15 -- Orai News: उरई। स्वतंत्रता दिवस पर रामपुरा पुलिस ने दस शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह अदद चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल का चेसिस बरामद की है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए सभी बाइक चोरों पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान रामपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इस गैंग को पकड़ा गया। पूछताछ में गिरफ्तार शातिर शाहबुद्दीन ने बताया कि गैंग के लोग अलग-अलग जगहों पर बाइक चोरी करते थे। एक व्यक्ति ताला तोड़कर बाइक खोलता था। अगर ताला न खुलता तो मास्टर लॉक तोड़ देते थे। मौका मिलने पर बाइक उठाकर ले जाते और नम्बर प्लेट बदलकर उसे कबाड़ी को बेच देते थे या पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.