उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के खोड़ गांव में शनिवार देर रात बाइक चोरी करने आए दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को लोहे के खंभे से बांध जमकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, खोड़ गांव में शनिवार देर रात सुनील पुत्र पप्पू के घर के बाहर खड़ी बाइक को दो युवक चोरी कर रहे थे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक युवक भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को लोहे के खं...