उरई, जुलाई 8 -- Orai News: कदौरा उरई। संवाददाता। बरही के बम्बा से बसरेही होते हुए जलालपुर तक जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर अब नौनिहाल बच्चों ने मोर्चा खोल दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें वह हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क बनवाने की मार्मिक अपील करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में बच्चे बता रहे हैं कि स्कूल जाते समय उन्हें सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से गुजरना पड़ता है। गड्ढों में पड़ी गिट्टी से कई बार उनके पैर जख्मी हो जाते हैं। मुख्यमंत्री से गुहार लगाते बच्चों की इस पीड़ा भरी अपील ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। इस बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बरही के बम्बा से बसरेही होते हुए जल...