उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। त्योहार के बाद सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गई और पंजीकरण काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लग गई। स्थिति यह रही कि पर्चा बनवाने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों की लाइन अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंच गई। सुबह के समय अस्पताल परिसर में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज वायरल फीवर के साथ जुखाम और खांसी से पीड़ित बताए गए। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के चलते मौसमी बीमारियों से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक दिखाई दी। बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते रहे। मरीजों की बढ़ती सं...