Orai News: लौना गांव में सिलेंडर लीकेज से मकान में लगी आग, गृहस्थी खाक
उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच के लौना गांव में रविवार रात गैस सिलेंडर में लीकेज होने से कच्चे मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने मकान के साथ बगल में बने छप्पर को भी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में घर का अधिकांश सामान जल गया, हालांकि किसी के झुलसने या जनहानि की सूचना नहीं है।रविवार रात को कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव में रामलता पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र के घर में एक बच्ची गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटों ने देखते ही देखते पूरे कच्चे मकान और पास के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दमकल विभाग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.