Orai News: लोडर चालक से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास लोडर चालक से मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे संदिग्ध मानकर दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।कदौरा कस्बा के मुहल्ला पुरवा निवासी धर्मेन्द्र ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सोमवार रात पिकप से उरई स्थित कोल्ड स्टोरेज से केले लादकर मौदहा जा रहा था। जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार से आए तीन युवकों ने उसकी गाड़ी आगे लगाकर रोक ली। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और जाते समय कट्टा दिखाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायती पत्र में धर्मेन्द्र ने बताया कि युवकों के साथ एक नाबालिग लड़की और एक बुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.