उरई, जुलाई 9 -- Orai News: जालौन। संवाददाता लेन देन को लेकर दो लोगों के बीच हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में राजा भैया और सूर्य प्रताप के बीच लेन देन को लेकर विवाद था। लेन देन को लेकर बुधवार की रात दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता हुआ गाली, गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...