Orai News: लहचुरा बांध से 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उफान पर बेतवा, तटीय गांवों में दहशत
उरई, अगस्त 28 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता पहाड़ी इलाकों और ऊपरी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर लहचुरा बांध से 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी बेतवा नदी में डिस्चार्ज किया गया, जिससे जिले के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी छोड़े जाने के बाद ग्राम मुहाना में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़कर 117.20 मीटर पर पहुंच गया है, जो धीरे-धीरे ऊपर की ओर चढ़ रहा है।
तटीय इलाकों में जलस्तर बढ़ना तटीय इलाकों में जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे मुहाना, कोटरा, जैसारी, गुढ़ा, सिमरिया और ददरी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण गहरे खौफ में हैं। पानी के तेजी से बढ़ते प्रवाह को देखते हुए ग्रामीणों की रात की नींद उड़ गई है। लोग रतजगा कर पल-पल जलस्तर की जानकारी ले रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.