उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: पड़री, संवाददाता। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदारी के पास सोमवार सुबह उरई से कोंच जा रही मुर्गों से भरी लोडर सामने से आ रही लग्ज़री कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में लोडर में लदे करीब 14 कुंतल मुर्गों की मौत हो गई जबकि चालक बाल-बाल बच गया। हादसे से मुर्गा व्यवसायी को लाखों का नुकसान हुआ है। कोंच-उरई मार्ग पर ग्राम भदारी के पास सोमवार सुबह मुर्गों से भरी एक लोडर पलट गई। हादसे में 14 कुंतल मुर्गों की मौत हो गई, जिससे व्यवसायी को भारी नुकसान हुआ है। लोडर उरई से करीब 23 कुंतल मुर्गे लेकर कोंच की ओर जा रही थी। भदारी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में एक लग्ज़री कार आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फॉर्च्यूनर को बचाने के चक्कर में चालक प्रवेंद्र सिंह ने लोडर को सड़क किनारे किया,...